*विवेक तन्खा–शिवराज विवाद का अंत, सियासत में सौहार्द का नया अध्याय*…… *सुप्रीम कोर्ट में केस वापसी के बाद विवेक तन्खा और शिवराज सिंह चौहान आमने-सामने* …… *राजनीति में नरमी: विवेक तन्खा ने खत्म किए सभी केस, शिवराज से मुलाकात* ……. *मध्यप्रदेश की सियासत में मेल-मिलाप की तस्वीर* …… *तन्खा का बड़ा फैसला, शिवराज सिंह चौहान से पुराने विवाद पर पूर्ण विराम* …… *संसद परिसर में दिखी दोस्ती की झलक, खत्म हुए सभी कानूनी विवाद*




विवेक तन्खा की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सियासी सरगर्मी तेज
शिवराज सिंह चौहान और विवेक तन्खा के बीच सभी केस खत्म
रिपोर्ट:यश पांडे

नई दिल्ली।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उनके और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच चल रहे सभी न्यायालयीन प्रकरण समाप्त हो गए हैं। तन्खा ने बताया कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में अपने द्वारा दायर मामलों को वापस ले लिया है।
पोस्ट में विवेक तन्खा ने उल्लेख किया कि यह उनकी शिवराज सिंह चौहान से संसद प्रांगण में पहली मुलाकात थी, जब सभी केस खत्म हो चुके हैं। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश मूलतः मित्रता का प्रदेश है, शत्रुता का नहीं, और सार्वजनिक जीवन में सभी को बड़ा दिल रखना चाहिए।
राजनीतिक हलकों में इस पोस्ट को सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। दोनों वरिष्ठ नेताओं की संसद परिसर में हुई मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की गई है, जिसमें दोनों आपसी सौहार्द के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से प्रदेश की राजनीति में सौहार्द और संवाद की नई पहल का संकेत मिल रहा है।










