*सुरजीत बजाज शोरूम पर कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला पहुंचा थाना,व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*






*सुरजीत बजाज शोरूम पर कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला पहुंचा थाना,व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्ट:यश पांडे


हरदा।बीते दिनों चार लोगों ने सुरजीत बजाज शोरूम पर कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट कर धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लेख है कि सुरजीत बजाज शोरूम में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट एवं संपत्ति को नुकसान पहुचाया गया।व्यापारिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही एवं सुरक्षा प्रदान कि जाए। सुरजीत बजाज शोरूम संचालक सुरेश विधानी ने बताया कि हमारा प्रतिष्ठान सुजित बजाज शोरूम सिविल लाइन हरदा में विगत कई वर्षों से विधिवत एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित हो रहा है। दिनांक 18.02.2026 को लगभग 4:15 बजे हमारे शोरूम के वर्कशॉप परिसर में नियमित कार्य के दौरान चार व्यक्तियों-
शुभम ,गोविंद लोखंडे,अरुण केथवास,आकाश गोस्वामी द्वारा शोरूम परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त व्यक्तियों ने कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए भय का वातावरण निर्मित किया।इस संबंध में थाना सिविल लाइन हरदा में एफआईआर क्रमांक 0057/2026 दर्ज है तथाप्रकरण विधि अनुसार पंजीबद्ध है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है जो जांच हेतु प्रस्तुत किया जा चुका है। सुरेश विधानी ने कहा कि
यह घटना केवल एक प्रतिष्ठान पर हमला नहीं है बल्कि समस्त व्यापारी वर्ग की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह है। यदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में इस प्रकार की गुंडागर्दी एवं दबाव की प्रवृत्ति को रोका नहीं गया तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं व्यापारिक वातावरण गंभीर रूप से प्रभावित होगा।इनके एवं इनके साथियों के खिलाफ जिले व जिले के अन्य थानों में कई अपराध पूर्व में भी दर्ज है जिसमें मारपीट करना अवैध वसुली करना,अडिबाजी करना,हत्या एवं हत्या के संगीन अपराध करने जैसे अपराध शामिल है।पुलिस द्वारा आज तक इन अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही और कोई दंडात्मक कार्यवाही नही होने की बजह से इन अपराधियों के हौसले बुलंद है इसलिए ये लोग आए दिन नए अपराध को अंजाम देते हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि
आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।प्रकरण में कठोर धाराओं के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाए।
इनका क्या कहना,
बजाज शोरूम कर्मचारी द्वारा
एफआईआर दर्ज कराई गई है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
आर एल तिवारी,
टीआई सिविल लाइन थाना हरदा।
बीते दिनों हमारे शोरूम पर चार लोगों द्वारा खौफनाक गुंडा गर्दी की गई थी।उक्त चारों आरोपियों पर सख्त कार्यवाही हेतु व्यापारी संघ द्वारा कलेक्टर महोदय और एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
सुरेश विधानी शोरूम संचालक हरदा










