*शिवरात्रि पर मातम: ग्राम चारुवा रोड पर हादसा, कब शुरू होगा शाम का ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट?*….. *चारुवा रोड बना मौत का रास्ता: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कब कसेगा शिकंजा?*….. …… *महाशिवरात्रि पर युवक की मौत, दर्शन करने आये थे श्रद्धांलू*…. *अब सवाल शाम को क्यों नहीं होता अल्कोहल टेस्ट अभियान?* …….. *लगातार हादसे, लेकिन नहीं ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग! चारुवा रोड पर फिर गई एक जान*…… *दर्शन से लौटते युवक की मौत: प्रशासन कब चलाएगा शाम का अल्कोहल टेस्ट अभियान?*….. *चारुवा रोड पर हादसों की जड़ शराबी ड्राइविंग? नियमित ड्रंक एंड ड्राइव जांच की उठी मांग*…..





शिवरात्रि पर मातम — ग्राम चारुवा रोड फिर बना ‘मौत का रास्ता’, ऑटो-बाइक भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा/खिरकिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दर्शन कर लौट रहे युवकों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। चारुवा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को ग्राम चारुवा रोड पर नवोदय पुलिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुहालकला निवासी पवन कनारे पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में जारी है।
हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित फरार हो गया। छीपाबड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


आखिर ग्राम चारुवा रोड पर ही क्यों हो रहे लगातार हादसे?
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम चारुवा रोड पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इसी मार्ग पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
तेज रफ्तार वाहन खतरे को बढ़ा रहे हैं।
रात में पर्याप्त निगरानी और सख्ती नहीं दिखती।
सबसे गंभीर शिकायत यह है कि शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अधिकतर हेलमेट चेकिंग तक सीमित रहती है।
प्रशासन से हम हमारी न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मांग करते है शाम को खिरकिया से चारुवा आने जाने वाले मार्ग पर क्यों ना मोक टेस्ट किया जाये और शराब पीकर गाडी चलाने वालो पर कार्यवाई हों
नियमित ड्रंक एंड ड्राइव (अल्कोहल) टेस्ट अभियान चलाया जाए।
रात में विशेष गश्त और नाकाबंदी की जाए।
दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
तेज रफ्तार और ओवरलोड ऑटो पर सख्त कार्रवाई हो।
महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन ठोस कदम उठाएगा या ग्राम चारुवा रोड यूं ही हादसों का गवाह बनता रहेगा?










