*राष्ट्रीय तेजाजी अवॉर्ड से सम्मानित नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल बोले यह हरदा जिले के लिए गर्व का क्षण*…… *सीकर में हरदा का नाम रोशन, कमल पटेल ने नरेंद्र सिंह राजपूत को बताया जिले का गौरव*….. *नरेंद्र सिंह राजपूत को राष्ट्रीय तेजाजी अवॉर्ड, कमल पटेल ने दी शुभकामनाएं*….. *ग्रामीण प्रतिभा का राष्ट्रीय सम्मान: कमल पटेल बोले नरेंद्र राजपूत युवाओं के लिए प्रेरणा* …… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने नरेंद्र सिंह राजपूत एवं उनके पिता हरनाथ सिंह राजपूत को दी बधाई* …… *लोकसंस्कृति के संरक्षण से मिली यह उपलब्धि पूरे हरदा जिले का सम्मान है:कमल पटेल*


राजस्थान के सीकर में राष्ट्रीय तेजाजी अवॉर्ड से सम्मानित हुए नरेंद्र सिंह राजपूत…..
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा नरेंद्र राजपूत ने बनाया है हरदा जिले का गौरव नरेंद्र सिंह राजपूत के पिता हरनाथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं इस गौरव के क्षण में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने नरेंद्र सिंह राजपूत के पिता हरनाथ राजपूत को भी बधाई शुभकामनाएं दी है कहां हम सभी के लिए गर्व की बात है
रिपोर्ट यश पांडे



खिरकिया।
खिरकिया क्षेत्र के छोटे से गांव पहनपाठ निवासी नरेंद्र सिंह राजपूत (पिता हरनाथ सिंह) को राजस्थान के सीकर (प्रतापपुरा) में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय तेजाजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लोकनृत्य एवं राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
नरेंद्र सिंह राजपूत विगत सात वर्षों से लगातार विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित होते आ रहे हैं। उनके नृत्य कार्यक्रमों की विशेषता यह है कि वे पारंपरिक राजस्थानी कालबेलिया नृत्य सहित अन्य लोकनृत्यों में निपुण हैं। मंच पर उनका नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और कई बार उन्हें पहचान पाना भी कठिन हो जाता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने नरेंद्र सिंह के कला कौशल की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
नरेंद्र सिंह राजपूत का अपना यूट्यूब चैनल “माही राजस्थानी” भी है, जिस पर उनके अनेक राजस्थानी लोकगीत एवं नृत्य वीडियो उपलब्ध हैं, जिन्हें देश-विदेश में खूब पसंद किया जा रहा है।
सम्मान प्राप्ति पर उनके परिवार, ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




