Uncategorized

*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से हंडिया-नेमावर को मिला तीर्थ स्थल का दर्जा*…… *कमल पटेल की पहल रंग लाई नर्मदा तट हंडिया-नेमावर बने पवित्र तीर्थ*…….. *धार्मिक आस्था की जीत: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की मांग पर शासन का बड़ा फैसला*…… *नर्मदा तट की गरिमा सुरक्षित कमल पटेल के प्रयासों से शराब-मांस बिक्री पर प्रतिबंध*…. *हंडिया तीर्थ सूची में शामिल कमल पटेल की लगातार पहल का परिणाम*…… *आस्था को मिला सम्मान: कमल पटेल के प्रयासों से हंडिया-नेमावर तीर्थ घोषित*…….




हंडिया एवं नेमावर घोषित हुए तीर्थ स्थल

पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल की मांग पर शासन का बड़ा निर्णय

रिपोर्ट: यश पांडे

मध्यप्रदेश शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरदा जिले के हंडिया एवं नेमावर को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल की मांग पर लिया गया।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन (पत्र क्रमांक आरटीई/0199/2025/68) द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि श्री कमल सिंह पटेल, ग्राम बारंगा, तहसील खिरकिया, जिला हरदा द्वारा दिनांक 04.02.2025 को पत्र क्रमांक 425/2025 के माध्यम से हंडिया को तीर्थ स्थल घोषित करने, परिक्रमा पथ निर्माण कराने तथा मां नर्मदा तट स्थित हंडिया एवं नेमावर में शराब एवं मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

कलेक्टर, जिला हरदा द्वारा 25.08.2025 को प्रेषित विभागीय पत्र के आधार पर शासन ने निम्न निर्णय लिए

हंडिया को आधिकारिक रूप से तीर्थ सूची में शामिल किया गया।

हंडिया में परिक्रमा पथ निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

मां नर्मदा तट स्थित हंडिया एवं नेमावर में शराब एवं मांस की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी गई है।

यह आदेश अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा दिनांक 21-01-2026 को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया।

क्षेत्रवासियों में हर्ष

इस निर्णय से नर्मदा तट की धार्मिक गरिमा और पवित्रता को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!