Uncategorized

*नवानु यात्रा पूर्ण होने पर महावीर महिला मंडल द्वारा बहुमान किया गया*

 

*नवानु यात्रा पूर्ण होने पर महावीर महिला मंडल द्वारा बहुमान किया गया*

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया गिरनार नवानु यात्रा पूर्ण होने पर श्रीमति मीनाक्षी नागड़ा एवं श्रीमती जीतल नागड़ा का महावीर महिला मंडल द्वारा उनका बहुमान व सम्मान किया गया। इस अवसर पर नवानु यात्री को माला व श्रीफल से बहुमान कर अभिनंदन किया गया। नवानु यात्रा गिरनार जहाँ तीर्थंकर पूज्य श्री नेमिनाथ दादा के दरबार में जाकर की गई जहाँ 4000 सीढ़िया है,जिसे 99 बार चढ़कर व निर्जला व्रत या एकासना कर के पूर्ण की जाती है, नागड़ा परिवार की दोनों बहुओं ने अपने साहस का परिचय देते हुए इसे पूर्ण किया। कहते है जहां भक्ति होती है वहां शक्ति होती हैं। महावीर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रेदासनी,उपाध्यक्ष श्रीमती विजया रांका,सचिव श्रीमती प्रफुल्ल विनायका के साथ सुनंदा कोचर, दीपा विनायक,वर्षा कोचर,राजश्री मेहता, संगीता विनायक, चेतना नागड़ा, मालती नागड़ा,संध्या मेहता,कविता बाफना,नीतिका भंडारी,विजेता मेहता, उर्मिला नागड़ा, जया नागड़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थिति में बहुमान किया गया,मंडल की सदस्याओं द्वारा गीत गाकर अनुमोदना की गई ।इस अवसर पर नागड़ा परिवार द्वारा नवकार जाप का आयोजन किया गया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!