Uncategorized

*नगर की अव्यवस्थाओं पर पार्षद किरण आठनेरे का सख्त रुख, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*….. *सड़क-नाली निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग*….. *विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप, पार्षद ने दी धरने की चेतावनी*…. …… *वेतन, निर्माण और निधि खर्च पर सवाल पार्षद ने sdm को ज्ञापन सौंपा*





खिरकिया में नगर की अव्यवस्थाओं पर वार्ड पार्षद का ज्ञापन, जांच की मांग

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया (जिला हरदा)। नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड क्रमांक-03 की पार्षद श्रीमती किरण नरेंद्र आठनेरे ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) खिरकिया को ज्ञापन सौंपकर उचित जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद ने अपने ज्ञापन में नगर परिषद क्षेत्र के 15 वार्डों में हुए सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को लेकर नागरिकों में असंतोष है और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्ड क्रमांक-03 में विधायक निधि से स्वीकृत छत सुधार (चबूतरा/छत) कार्य लंबित है। पार्षद के अनुसार ठेकेदार द्वारा कार्य में रुचि नहीं ली जा रही तथा इंजीनियर स्तर पर भी ले-आउट स्वीकृति में विलंब हो रहा है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया है। पार्षद ने मांग की है कि कर्मचारियों को प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि परिषद में एक से अधिक इंजीनियर होने के बावजूद कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है। साथ ही विभिन्न मदों में प्राप्त राशि को उसी मद में खर्च करने तथा पूर्व में अन्य मदों में की गई राशि व्यय की जांच कराने की मांग भी की गई है।

पार्षद ने स्पष्ट किया है कि यदि बिंदुवार जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें धरने जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस ज्ञापन के बाद नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!