Uncategorized

*महाशिवरात्रि मेले से पहले आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 32 लीटर कच्ची शराब और 830 किलो लाहन जब्त* ……… *चारूवा मेले से पहले अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 प्रकरण दर्ज*…….. *महाशिवरात्रि से पहले आबकारी विभाग अलर्ट, हाथ भट्टी शराब पर ताबड़तोड़ छापे* …… *हरदा जिले में आबकारी का एक्शन मोड, अवैध मदिरा के खिलाफ सघन अभियान*

 

 

 

 

महाशिवरात्रि मेले से पूर्व अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सख़्त कार्रवाई

32 लीटर हाथ भट्टी शराब व 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चारूवा में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापामार कार्रवाई की है।

दिनांक 07 फरवरी 2026 को कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री ए.एस. बघेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी गई।

छापामार दल द्वारा लाल स्कूल के पास, खेड़ीपुरा, मसनगांव, वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 खिरकिया तथा चारूवा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

जब्त सामग्री के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (ख) के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, वहीं 02 प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 89,400 रुपये आंका गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक संग्राम सिंह गोरे, श्रीमती दीपिका वाईकर, श्रीमती पूनम भानकर, आबकारी आरक्षक एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!