Uncategorized

*क्षेत्र की सिंचाई परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले सांसद*….. *परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाएगी गति : सांसद दर्शन सिंह चौधरी*

 

क्षेत्र की सिंचाई परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले सांसद

परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाएगी गति : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

रिपोर्ट:यश पांडे

वल्लभ भवन, भोपाल में होशंगाबाद–नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दुधी माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना, शक्कर परियोजना, चिंकी–बोरास–बरांझ परियोजना सहित लोकसभा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के माननीय जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान दुधी माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना एवं शक्कर परियोजना के निर्माण कार्यों में गति लाने, स्वीकृत परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने, लंबित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं का शीघ्र निराकरण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही किसानों को शीघ्र एवं सुचारू रूप से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

सांसद श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हित सर्वोपरि हैं। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा आश्वस्त किया गया कि संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए कार्यों में आवश्यक गति प्रदान की जाएगी।
किसान सशक्तिकरण ही हमारा संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!