*खिरकिया समता भवन में 2 से 4 मार्च तक गूंजेगी फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व आराधना की धर्मध्वनि*…. *होली चौमासी पर तीन दिवसीय विशेष साधना: खिरकिया में होगा भव्य फाल्गुनी पर्व आयोजन*… …… *समता भवन बनेगा धर्म आराधना का केंद्र, 2 मार्च से शुरू होगी होली चौमासी* *आचार्य श्री रामलालजी महाराज की प्रेरणा से खिरकिया में चातुर्मासिक पर्व आराधना*…..

खिरकिया समता भवन में 2 से 4 मार्च तक फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व आराधना (होली चौमासी)
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के तत्वाधान में समता भवन, खिरकिया में फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व आराधना (होली चौमासी) का तीन दिवसीय आयोजन 2, 3 एवं 4 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गीय जैन संघ के अंतर्गत समता प्रचार संघ के माध्यम से संपन्न होगा।
आचार्य प्रवर आचार्य श्री रामलालजी महाराज एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी की विशेष कृपा से देशभर में जहां चारित्र आत्माओं का सानिध्य सहज उपलब्ध नहीं होता, वहां स्वाध्यायी बंधु पहुंचकर धर्म आराधना, त्याग-तपस्या एवं साधना का वातावरण निर्मित करते हैं। आचार्यश्री की भावना है कि श्रावक-श्राविकाएं चातुर्मासिक पर्व पर अनावश्यक आवागमन न करते हुए स्थानीय स्तर पर ही साधना कर अपने जीवन को धर्ममय बनाएं।
विशेष आगमन
रतलाम साधुमार्गी संघ के आदर्श श्रावक एवं गुरुभक्त पंकज कटारिया, सुमित मूणत एवं अक्षय बाफना 1 मार्च 2026 की रात्रि में खिरकिया पधारेंगे। उनके सानिध्य में तीन दिवसीय आराधना कार्यक्रम संपन्न होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा (2 व 3 मार्च)
प्रातः 5:45 बजे – राई प्रतिक्रमण
सुबह 7:00 बजे – प्रार्थना
9:00 से 10:15 बजे – जिनवाणी रूपी प्रवचन
दोपहर 2:00 बजे – ज्ञान चर्चा, धार्मिक प्रतियोगिता, आलोयणा
शाम 6:30 बजे – सूर्यास्त के साथ देवसी प्रतिक्रमण (दिनभर की त्रुटियों का प्रायश्चित)
रात्रि 7:30 बजे – ज्ञान चर्चा, गुरुभक्ति, जिज्ञासा समाधान एवं रात्रि संवर
4 मार्च को
प्रातः राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना एवं प्रवचन के पश्चात फाल्गुनी पर्वाराधना की पूर्णाहुति की जाएगी।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाओं से आग्रह किया है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म-आराधना का लाभ लें, कर्म निर्जरा कर जीवन को उर्ध्वगामी बनाएं।
यह जानकारी खिरकिया के वीर पिता हेमचंद भंडारी, साधुमार्गी प्रोफेशनल फोरम (SPF) के कॉर्डिनेटर प्रणय सांड एवं साधुमार्गी महिला समिति मध्यप्रदेश अंचल सदस्य सुनीता हरकचंद सांड द्वारा प्रदान की गई।




