Uncategorized

*जलकर वृद्धि पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने सवाल किए नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल बोले‘विरोध नहीं, जनता की आवाज उठाई*….. *हरदा में जलकर बढ़ोतरी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने हरदा नगर पालिका में जल को लेकर वीडियो जारी किया* ….. *(देखे वीडियो)*

 

जलकर वृद्धि पर सियासत तेज: कांग्रेसभाजपा आमने-सामने, उपाध्यक्ष बोले विरोध’ नहीं, जनता की बात रखी

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। नगर पालिका हरदा में जलकर वृद्धि के मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उपाध्यक्ष अंशुल गोयल द्वारा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने वीडियो जारी कर भाजपा परिषद पर निशाना साधा है।

देखे वीडियो

 

आदित्य गार्गव ने कहा कि जब उपाध्यक्ष हर बैठक में उपस्थित रहते हैं और परिषद के निर्णय में शामिल होते हैं, तो फिर जलकर वृद्धि के विरोध में पत्र लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ी? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उपाध्यक्ष अपनी ही परिषद के निर्णय का विरोध कर रहे हैं।

वहीं, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने फोन पर चर्चा में स्पष्ट किया कि उन्होंने 02/09/2025 को जलकर वृद्धि पर पुनर्विचार हेतु आवेदन दिया था और 23/02/2026 को स्मरण पत्र भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया है, बल्कि यह पत्र जनता से प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं को परिषद की बैठक में रखने के उद्देश्य से दिया गया है।

गोयल के अनुसार, उनका प्रयास केवल इतना है कि परिषद जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय ले।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब नगर की जनता की नजरें परिषद के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!