Uncategorized

*हरदा में अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.22 लाख मतदाता दर्ज*…… *हरदा जिले में 4,22,681 मतदाताओं की सूची प्रकाशित* ……. *(देखें वीडियो)* *20 हजार नाम कटे, 3,408 नए जुड़े हरदा मतदाता सूची जारी*…… *हरदा जिले में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन*…… *हरदा में मतदाता सूची फाइनल, युवाओं के लिए पंजीयन जारी*….. *जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ* *राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों को दी जानकारी*….. *(देखें वीडियो)*

जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 4,22,681 मतदाता दर्ज

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा, 21 फरवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। यह प्रकाशन जिले के सभी मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय, सहायक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर किया गया।

देखें वीडियो

 

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित सूची की जानकारी दी गई। बैठक में कांग्रेस से श्री मोहन सांई एवं श्री संजय जैन, भारतीय जनता पार्टी से श्री राजेश गोदारा तथा बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रहलाद राठौर उपस्थित रहे। सभी दलों को निर्वाचक नामावली की हार्डकॉपी एवं सॉफ्टकॉपी (सीडी) सौंपी गई।

 

जिले की कुल मतदाता स्थिति

कुल मतदाता: 4,22,681

पुरुष: 2,18,658

महिला: 2,04,016

तृतीय लिंग: 7

 

 

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता संख्या

134 टिमरनी विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता: 1,90,432

पुरुष: 98,504

महिला: 91,928

 

हरदा विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता: 2,32,249

पुरुष: 1,20,154

महिला: 1,12,088

तृतीय लिंग: 7

 विशेष गहन पुनरीक्षण की मुख्य बातें

28 अक्टूबर 2025 की स्थिति में कुल मतदाता: 4,40,929

प्रथम चरण (गणना पत्रक वितरण व डिजिटाइजेशन) में 20,708 नाम विलोपित

द्वितीय चरण में दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 3,408 नए मतदाता जोड़े गए

पुरुष: 1,511

महिला: 1,897

फार्म-7 के माध्यम से सुनवाई उपरांत 948 नाम विलोपित

 

आगे की प्रक्रिया

यदि किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया है तो वह फार्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वा सकता है।

मृत्यु अथवा स्थायी स्थानांतरण की स्थिति में फार्म-7 एवं फार्म-8 के माध्यम से संशोधन/विलोपन कराया जा सकता है।

1 अप्रैल 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।

बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों को आगामी जनगणना 2027 की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!