Uncategorized

*हरदा को उच्च व तकनीकी शिक्षा का गढ़ बनाएंगे: कमल पटेल*,…… *उच्च शिक्षा मंत्री इंदल सिंह परमार ने कॉलेजों का किया निरीक्षण*…… *कमल पटेल का बड़ा बयान हरदा बनेगा उच्च शिक्षा का केंद्र, मंत्री इन्दर सिंह परमार ने पॉलिटेक्निक व पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण*….. *हरदा में शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: कमल पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने दिए जीर्णोद्धार के निर्देश*…. *उच्च व तकनीकी शिक्षा का हब बनेगा हरदा: कमल पटेल, कॉलेज निरीक्षण में मंत्री इन्दर परमार ने दिए अहम निर्देश*

 

 

 

उच्च शिक्षा मंत्री इंदल सिंह परमार ने हरदा के कॉलेजों का किया निरीक्षण
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश
……..
हरदा जिले को उच्च शिक्षा तकनिकी शिक्षा का बनाएंगे गड़:कमल पटेल

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा, 2 फरवरी 2026/
मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार ने सोमवार को हरदा प्रवास के दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेब एवं कक्षाओं का अवलोकन किया और कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज की विद्युत मरम्मत इलेक्ट्रिशियन शाखा के विद्यार्थियों द्वारा कराई जाए। जीर्णोद्धार योग्य कार्यों के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए तथा जर्जर हिस्सों को डिस्मेंटल कराया जाए। कॉलेज भवन की पूर्ण मरम्मत कर उसे छात्र उपयोगी बनाया जाए। उन्होंने कॉलेज की प्रवेश व्यवस्था एवं प्लेसमेंट पर संतोष व्यक्त किया।

इसके पश्चात मंत्री परमार ने पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया, जहां शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अधोसंरचना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक सीधे पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज की लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!