Uncategorized

*हरदा-खिड़किया में व्यापारियों में रोष: शोरूम पर दादागिरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग*….. *व्यापारिक सुरक्षा खतरे में? हरदा-खिड़किया के व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी*…… *शोरूम पर उत्पात के बाद व्यापारी संघ अलर्ट, प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग*….. .…… *दादागिरी और धमकियों के खिलाफ व्यापारी संघ का चेतावनी संदेश*




हरदा एवं खिड़किया क्षेत्र में हाल ही में हुई घटनाओं से व्यापारी वर्ग में गहरा रोष एवं भय व्याप्त है।

रिपोर्ट:यश पांडे

18 फरवरी 2026 को हरदा स्थित SURJEET BAJAJ शोरूम पर कुछ व्यक्तियों द्वारा दादागिरी, उत्पात एवं मारपीट की घटना हुई थी। इसके पश्चात 20 फरवरी 2026 को खिड़किया स्थित शोरूम की भी बिना भुगतान वाहन ले जाने की धमकी, गाली-गलौज एवं आग लगाने की चेतावनी जैसी गंभीर घटना सामने आई।

व्यापारी संघ का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ेंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग की है।

व्यापारी संघ ने स्पष्ट किया है कि
• व्यापारिक सुरक्षा सर्वोपरि है
• कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा
• दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए

आवश्यक होने पर व्यापारी वर्ग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन का मार्ग अपनाएगा।

जारीकर्ता:
व्यापारी संघ
हरदा – खिड़किया




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!