Uncategorized

*गुप्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियां, रात 3 बजे से शुरू होंगे दर्शन* ……. . *चारुवा गुप्तेश्वर धाम सजा भक्ति के रंग में, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद*…… *खिरकिया एसडीओपी रॉबर्ट ग्रेवाल टीआई संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात*……. *(देखें वीडियो)* *महाशिवरात्रि पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, गुप्तेश्वर मंदिर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम*…… *नर्मदा जल अर्पण और फलाहारी प्रसाद के साथ गूंजेगा ‘हर हर महादेव’*…. *(देखें वीडिटो)* ……. *गुप्तेश्वर धाम में शिवभक्ति की धूमहजारों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार प्रशासन* …….. *सीसीटीवी और पुलिस सुरक्षा के बीच मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, चारुवा में विशेष तैयारियां*

 

गुप्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि की भव्य तैयारियां

हरदा। चारुवा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की सजावट और रोशनी से सुसज्जित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रिपोर्ट:यश पांडे

जानकारी के अनुसार, रात्रि 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

चारुवा गोट्सश्वर मंदिर के महंत पंडित जी पूरी महाराज देखें वीडियो

रिपोर्ट:यश पांडे
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देखें वीडियो

 

मंदिर परिसर एवं मेले क्षेत्र में एसडीओपी रोवर्ट ग्रेवाल और टी आई संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम

ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने की तैयारी

महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध

सीसीटीवी निगरानी एवं बैरिकेडिंग

समुचित पार्किंग व्यवस्था

धार्मिक परंपराएं भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र

गुप्तेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष नर्मदा से पवित्र जल लाकर भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर अर्पित करने हेतु दिया जाता है। यह सेवा नर्मदा जल सेवा समिति द्वारा की जाती है, जो वर्षों से इस पुण्य कार्य को निभा रही है।

 

वहीं, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवशक्ति समिति द्वारा फलाहारी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। यह परंपरा विगत कई वर्षों से निरंतर जारी है।

प्रशासन और समिति के सहयोग से इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!