*गोमुख धाम में नर्मदा पुराण कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारा व लक्ष्मी नारायण यज्ञ हुआ संपन्न*…… *(देखें वीडियो)* … *पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल शामिल हुए*….. *प्राचीन गोमुख मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा आस्था का केंद्र: कमल पटेल*


*गोमुख धाम में नर्मदा पुराण कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारा व लक्ष्मी नारायण यज्ञ हुआ संपन्न*……
… *पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल शामिल हुए*…..
*प्राचीन गोमुख मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा आस्था का केंद्र: कमल पटेल*
रिपोर्ट:यश पांडे



खिरकिया नगर स्थित प्राचीन शक्तिपीठ गोमुख धाम में आयोजित श्री नर्मदा पुराण कथा का सात दिवसीय पावन आयोजन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से संपूर्ण धाम जय मां नर्मदा के जयघोष से गूंज उठा।


कथा के मुखाग्रि पंडित श्री मधुसूदन जी साकल्ले ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से नर्मदा पुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की पूजा-अर्चना, कथा श्रवण एवं भक्ति से मानव जीवन को आध्यात्मिक पूर्णता और कल्याण की प्राप्ति होती है। अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति-रस में डूबकर कथा का श्रवण किया।







समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खिरकिया नगर सहित आसपास के ग्रामों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान सेवा सहयोग और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता श्री कमल पटेल विशेष रूप से गोमुख धाम पहुंचे। उन्होंने प्राचीन गोमुख मंदिर एवं मां नर्मदा कुंड में दर्शन पूजन कर धार्मिक आयोजन की सराहना की।
पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल ने कहा गोमुख आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा और आस्था का प्रमुख केंद्र है
इस दौरान खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष श्री इंद्रजीत महेंद्र सिंह खानुजा एवं भाजपा पार्षदों द्वारा गोमुख धाम मंदिर प्रांगण में आदिवासी भवन निर्माण की मांग रखी गई, जिसे श्री कमल पटेल ने गंभीरता से लेते हुए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
नगर परिषद अध्यक्ष पति श्री महेंद्र सिंह खानुजा ने कहा कि गोमुख धाम में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आगे भी होते रहेंगे। नर्मदा पुराण कथा का आयोजन गोमुख धाम समिति द्वारा जनसहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। आने वाले समय में यह स्थल खिरकिया एवं आसपास के ग्रामों के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित रहेगा।
सातों दिन चले इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन उत्सवमय वातावरण में हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और संपूर्ण परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर रहा।
विश्व कल्याणार्थ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की पूर्णाहुति
इसी क्रम में गोमुख धाम में सप्त ब्राह्मणों द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की पूर्णाहुति भी विधिवत रूप से संपन्न हुई। यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर अयोध्या एवं द्वारिका से पधारे संत-महात्माओं का सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। संतों ने धर्म, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की प्रत्येक परिक्रमा से करोड़ों यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है, इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ परिक्रमा की।
पूरे आयोजन ने नगर को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।




