*गौमुख मंदिर धाम में नर्मदा पुराण कथा के दूसरे दिन संगीतमय सुंदरकाण्ड व भजन संध्या का आयोजन*


गौमुख मंदिर धाम में नर्मदा पुराण कथा के दूसरे दिन संगीतमय सुंदरकाण्ड व भजन संध्या का आयोजन
रिपोर्ट:संजू नामदेव

खिरकिया। गौमुख मंदिर धाम में चल रही पावन नर्मदा पुराण कथा के अंतर्गत द्वितीय दिवस मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप, खिरकिया द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकाण्ड के संगीतमय पाठ के साथ-साथ भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे समूचा वातावरण राममय हो जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर गौमुख धाम जीर्णोद्धार समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुंदरकाण्ड पाठ का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। समिति सदस्यों के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी बल मिलता है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।




