Uncategorized

*एक्शन में CEO अंजलि जोसेफ: जिला पंचायत कार्यालय का किया आकस्मिक टेबल निरीक्षण*… *ई-ऑफिस से काम और लंबित प्रकरणों पर सख्ती, स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश* …. *शाखाओं में लंबित पत्रों पर नाराजगी, समय-सीमा में निस्तारण के आदेश*… *कैश बुक मेंटेन रखने और फाइलें समय पर निपटाने के निर्देश*….

 

जिला पंचायत कार्यालय में सख्ती: मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया टेबल निरीक्षण

रिपोर्ट:यश पांडे

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति अंजलि जोसेफ ने बुधवार, दिनांक 26/02/25 को जिला पंचायत कार्यालय का आकस्मिक टेबल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही समस्त कार्यों का निष्पादन करें तथा लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवक-जावक शाखा में कोई भी पत्र अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

वित्त शाखा को कैश बुक नियमित रूप से मेंटेन रखने तथा स्थापना शाखा को महत्वपूर्ण नस्तियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-ऑफिस लॉगिन नियमित रूप से ओपन कर प्राप्त पत्रों को डायरीकृत करने, फाइल पुटअप करने, डिस्पैच करने, पत्र जारी करने एवं फाइलों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण कर कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!