*ड्रोन सीसीटीवी की निगरानी में होगा चारुवा महाशिवरात्रि मेला, हरदा एसपी शशांक ने संभाली सुरक्षा कमान*…. …. *महिला सुरक्षा हेतु लेडी कांस्टेबल तैनात*….. *अवैध शराब व तेज रफ्तार वाहनो पर हरदा एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश*….. ….*(देखें वीडियो)* ….. *गुप्तेश्वर मंदिर समिति के साथ हरदा एसपी ने समन्वय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा* *देखें वीडियो: मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का हरदा एसपी शशांक ने किया ग्राउंड निरीक्षण*


महाशिवरात्रि मेले से पूर्व चारुवा गुप्तेश्वर धाम का एसपी शशांक ने किया निरीक्षण
ड्रोन से होगी निगरानी, चप्पा-चप्पा रहेगा सीसीटीवी की जद में
पार्किंग, ट्रैफिक व महिला सुरक्षा पर विशेष जोर
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले चारुवा गुप्तेश्वर मेले से पूर्व पुलिस अधीक्षक शशांक ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
देखें वीडियो
निरीक्षण के दौरान एसपी शशांक ने पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चारुवा गुप्तेश्वर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मेले के विभिन्न पहलुओं को बारीकी से समझा तथा बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।
ड्रोन कैमरों से निगरानी
एसपी शशांक ने बताया कि चारुवा गुप्तेश्वर मेले में सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र की आसमानी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
गुप्तेश्वर समिति द्वारा हरदा sp को सम्मानित किया गया




चप्पा-चप्पा रहेगा सीसीटीवी की नजर में
मेला क्षेत्र के चप्पा-चप्पा पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रहेगी।



शराब पर सख्ती
एसपी शशांक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसपास के क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
महिला सुरक्षा सर्वोपरि
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेले में महिला कांस्टेबल की विशेष तैनाती रहेगी। पुलिस बल लगातार गश्त करेगा ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें।
तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई
तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले के दौरान विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा।
निरीक्षण के दौरान एसपी शशांक के साथ एसडीओपी रावत ग्रेवाल, ट्रैफिक टीआई उमेश ठाकुर, इंस्पेक्टर रजनी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चारुवा गुप्तेश्वर समिति की अध्यक्ष पूनम पाटिल, उपाध्यक्ष ललित पालीवाल, शास्त्री जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।




