*चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर मेले का भूमि पूजन संपन्न, 17 फरवरी को निकलेगी भोले बाबा की पालकी*……. *महाशिवरात्रि पर चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर में पारंपरिक मेला, भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू*


*चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर मेले का भूमि पूजन संपन्न, 17 फरवरी को निकलेगी भोले बाबा की पालकी*…….
*महाशिवरात्रि पर चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर में पारंपरिक मेला, भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू*
रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा।
खिरकिया तहसील के ग्राम चारुवा स्थित प्राचीन चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले को लेकर शुक्रवार को विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह मेला 15 फरवरी से 8 मार्च (रंग पंचमी) तक आयोजित किया जाएगा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष यहां 70 से 80 हजार श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। मेला समिति के अध्यक्ष पुनमचंद पाटिल एवं सचिव विष्णु नामदेव शंकर खरबाड़िया ललित पालीवाल बृजेश राज्यवैद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान गुप्तेश्वर की भव्य पालकी यात्रा 17 फरवरी (मंगलवार) को श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली जाएगी।
मेले की तैयारियों के अंतर्गत पुराने व्यापारियों को दुकानों का आवंटन 5 से 13 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि नए व्यापारियों को दुकान आवंटन 18 फरवरी के बाद किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु झूले, सर्कस, मौत का कुआं, खेल-खिलौने, लोहे का सामान एवं अलमारी-पेटिया बाजार सजाया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




