*विज्ञान की उड़ान: किल्लोद में पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला मालूद के विद्यार्थियों ने लहराया परचम* *छोटे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: जिला स्तर के लिए चयनित हुए मालूद स्कूल के मॉडल* …. *विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने किया ग्राम मालूद का नाम रोशन*….. *रिपोर्ट:यश पांडे* …….. *शिक्षा, विज्ञान और नवाचार का संगम: मालूद विद्यालय की ऐतिहासिक सफलता*


विज्ञान की उड़ान: किल्लोद विकासखंड में पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला मालूद के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट:यश पांडे

किल्लोद विकासखंड में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला मालूद के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अंश/नगीन का कार्बनीकरण मॉडल तथा शीतल/संजय चौहान का स्वच्छ भारत मॉडल निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान पर चयनित हुआ।
इन नवाचारी और वैज्ञानिक सोच से परिपूर्ण मॉडलों ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को दर्शाया, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी उजागर किया। इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावक सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा शर्मा एवं बीआरसी श्री राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता में चयनित मॉडल अब जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे, जहाँ ये विद्यार्थी जिले का नाम रोशन करेंगे




