*उज्जैन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 13वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न*



उज्जैन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 13वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न
रिपोर्ट:यश पांडे

उज्जैन।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, शाखा उज्जैन द्वारा सत्र 2024–26 के अंतर्गत 13वां प्रांतीय अधिवेशन 30 दिसंबर 2025 को उज्जैन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह अधिवेशन सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती अंजू जी सरावगी के सानिध्य में आयोजित किया गया।
अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जी बागड़ी सहित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की सभी शाखाओं को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खिड़किया शाखा ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए कुल 6 पुरस्कार हासिल किए। खिड़किया शाखा की प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख श्रीमती नीता अग्रवाल को नई शाखाओं के गठन एवं जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं शाखा अध्यक्ष श्रीमती ममता वर्मा को पर्यावरण संरक्षण, बाल विकास तथा श्रेष्ठ शाखा के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, शाखा की महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती कल्पना हेडा को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस प्रांतीय अधिवेशन में खिड़किया शाखा की ओर से छह सदस्य शामिल हुए, जिनमें सोना शर्मा, हिनू अग्रवाल, विजया रांका, भारती शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। अधिवेशन के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।








