*सिविल लाइन हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.89 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार*…… *(देखे वीडियो)*….. *5.30 लाख रुपये की मादक सामग्री, कार व मोबाइल जब्त*






सिविल लाइन हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.89 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार
5.30 लाख रुपये की मादक सामग्री, कार व मोबाइल जब्त
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
हरदा | 30 जनवरी 2026
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में यह प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरदा क्षेत्र में एमडी ड्रग्स का अवैध विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भैरों बाबा मंदिर, एलपीएस कॉलेज रोड हरदा के पास संदिग्ध फोर्ड फिगो कार क्रमांक MP-47-CE-0628 को रोका।
जांच के दौरान वाहन में सवार युवक हेमंत पिता दीपक सेन (उम्र 25 वर्ष), निवासी झलवा, थाना सिविल लाइन हरदा के कब्जे से पारदर्शी पन्नी में एमडी ड्रग्स (Mephedrone) 10.89 ग्राम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी से:
एमडी ड्रग्स – 10.89 ग्राम (₹2,20,000)
फोर्ड फिगो कार – (₹3,00,000)
एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन – (₹10,000)
को विधिवत जब्त किया। इस प्रकार कुल 5 लाख 30 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एमडी ड्रग्स विष्णु नामक व्यक्ति (निवासी अजनास, थाना हंडिया) से खरीदी थी। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला जेल हरदा भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी,
सउनि संजय ठाकुर, प्रआर 217 करण साहू, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी एवं सैनिक 46 संतोष ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









