Uncategorized

*श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की कार्यसमिति बैठक का* *विराट आयोजन मुम्बई के तेरापंत भवन कांदिवली में उत्साह पूर्वक हुआ सम्पन्न*….. *(देखे वीडियो)* ….*इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के श्रद्धानिष्ठ,गुरु राम भक्त भी हुए सम्मिलित*

 

 

 

 

 

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की कार्यसमिति बैठक का
विराट आयोजन मुम्बई के तेरापंत भवन कांदिवली में उत्साह पूर्वक हुआ सम्पन्न।

इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के श्रद्धानिष्ठ,गुरु राम भक्त भी हुए सम्मिलित।

रिपोर्टश पांडे

देखे वीडियो

देखे वीडियो

खिरकिया:- मुम्बई की धर्मनगरी में श्री साधुमार्गी जैन संघ की कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन शनिवार को संपन्न हुई जिसमें संघ की लगभग 50 से भी अधिक संचालित गतिविधियों एवं प्रकल्पों को डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्टर के आधार पर डेमो देकर सभी को दिखाते हुए बताया गया कि संस्कार शिविरों से बच्चों का जीवन परिवर्तन संभव है,व्यसनमुक्ति अभियान,विहार सेवा अनमोल है नहीं इसका कोई मोल है, इंदम न मम यह मेरा नहीं मतलब अपने प्रॉफिट में संघ को पार्टनर बनाना,सधर्मी सहयोग,हायर एजुकेशन लोन,धर्मपाल प्रवृत्ति,दान पेटी योजना के अंतर्गत प्रतिदिन दान की प्रवृत्ति निरंतरता आवश्यक,वीर परिवारों के प्रति हमारा कर्त्तव्य और नैतिक दायित्व आदि पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जी गांधी जावद,राष्ट्रीय महामंत्री सुरेशजी बच्छावत बीकानेर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत बीकानेर – विराटनगर (नेपाल) आदि ने विस्तार से बताया और संवाद के माध्यम से सुंदर समाधान भी दिए।
इस अवसर पर व्यसनमुक्ति अवार्ड से सम्मानित सदैव जिनशासन के सेवा कार्यों के लिए सहयोगी, बाणी के जादूगर महेश नाहटा नगरी
खिरकिया से अ.भा.सा. जैन संघ के कार्यसमिति सदस्य आशीष समदड़िया,समता युवा संघ के कार्यकारिणी सदस्य नयन विनायक्या एवं गुरु भक्त कार्तिक चोरड़िया एवं गुरुभक्त वंदना प्रदीप विनायक्या मुंबई, मोनी टाटिया मुंबई एवं श्री अ.भा.साधुमार्गी जैन संघ तीनों ईकाई के कई पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष,महामंत्री,उपाध्यक्ष,मंत्री,कोषाध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारीओं एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ मुंबई संघ के सभी ऊर्जावान,निष्ठावान कार्यकर्ताओ गौरवशाली उपस्थिती में बैठक संपादित हुई।
मुंबई संघ के अध्यक्ष भाई महेंद्र चोरड़िया ने सभी का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!