Uncategorized

*शराब के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 8 प्रकरण दर्ज, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई*….. *खिरकिया वार्ड 6 में आबकारी विभाग की दबिश, कच्ची शराब व लहान जप्त*




मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 8 प्रकरण दर्ज, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा | 21 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने हरदा के खेड़ीपुरा, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, ग्राम सुल्तानपुर, रोलगांव, धूपकरण, छोटी बेड़ी, चारूवा तथा खिरकिया के वार्ड क्रमांक 6 में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान कुल 26 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब एवं 950 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

जप्त किए गए मदिरा एवं लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 200 रुपये आंका गया है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!