*शिवराज सिंह बने दादा, घर आई लाडली लक्ष्मी*… ..*(देखे वीडियो)*… *मंत्रोच्चारण के साथ ‘मामा’ शिवराज सिंह ने किया नवजात का स्वागत* …. *कार्तिकेय चौहान बने बेटी के पिता*


शिवराज सिंह बने दादा, घर आई लाडली लक्ष्मी
मंत्रोच्चारण के साथ ‘मामा’ शिवराज सिंह ने किया नवजात का स्वागत
रिपोर्ट:,यश पांडे


देखे वीडियो
भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है। वर्ष 2026 की शुरुआत में उनके घर एक नन्ही बिटिया का शुभ आगमन हुआ है। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान दादा बने और पूरे विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ उन्होंने नवजात का स्वागत किया।
शिवराज सिंह चौहान ने इस खुशी को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लिखा
“हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए हैं और अमानत माँ। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा-चाची बने हैं। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा बने।”
उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025 में उनके परिवार में दो बेटियों—अमानत और ऋद्धि—का आगमन हुआ था, वहीं 2026 में बेटी इला के जन्म से परिवार की खुशियाँ और बढ़ गई हैं।
पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा—
“स्वागतम लक्ष्मी।”
परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों की ओर से शिवराज सिंह चौहान को दादा बनने की बधाइयाँ मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।




