Uncategorized

*शिक्षा को प्रोत्साहन: खमलाय हाई सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति* …… *वरिष्ठ भाजपा नेता रामविलास पटेल सहित ग्रामीण रहे उपस्थित* *साइकिल से सपनों की उड़ान: खमलाय स्कूल में विद्यार्थियों को वितरित की गईं साइकिलें* ……. *शिक्षा और सुविधा का संगम: खमलाय हाई सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम*….. *कम समय में बड़ी उपलब्धि: खमलाय हाई सेकेंडरी स्कूल बना शिक्षा का केंद्र*

 

ग्राम पंचायत खमलाय में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट:यश पांडे

खमलाय।
ग्राम पंचायत खमलाय में दिनांक 13 जनवरी 2026 को शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल खमलाय में साइकिल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामविलास जी पटेल (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, हरदा) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उमेश जी साकलले द्वारा की गई।

कार्यक्रम में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री जी.डी. नायरे, सहयोगी शिक्षक श्री मुकेश कुमार भंवरे, श्री संतोष कुमार पटेल सहित अन्य अतिथि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में साइकिल वितरण योजना अंतर्गत

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 23 साइकिल,

सत्र 2023-24 में 30 साइकिल,

सत्र 2024-25 में 20 साइकिल
का वितरण किया गया था।
वर्तमान सत्र में 16 छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।

प्रभारी प्राचार्य श्री जी.डी. नायरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल खमलाय का भवन वर्ष 2008 में माननीय पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल जी द्वारा लोकार्पित किया गया था, तभी से यह विद्यालय संचालित है। विद्यालय में समय-समय पर पुस्तक वितरण एवं छात्रवृत्ति राशि का वितरण सीधे छात्रों के खातों में किया जाता रहा है।

उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहां से अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय के पूर्व छात्र सलोनी बिश्नोई एवं तेजराम बिश्नोई का चयन पुलिस आरक्षक पद पर हुआ है, वहीं विनोद बिश्नोई एवं श्री नारायण बिश्नोई का चयन सहायक जेल अधीक्षक पद पर तथा महिपाल सिंह सिसोदिया का चयन रेलवे लोको पायलट पद पर हुआ है।

कम समय में मिली इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल खमलाय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!