*राहुल गांधी को इंदौर में सम्मेलन की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति*….. *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भड़के*……. *(देखे वीडियो)* *राहुल गांधी आज पीड़ितों से करेंगे भेंट:जीतू पटवारी*





राहुल गांधी को इंदौर में सम्मेलन की अनुमति नहीं, प्रशासन ने कहा– ‘नो’
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण कई लोगों की मौत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचेंगे। वे पीड़ित परिवारों और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस ने शुक्रवार को दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संवाददाताओं से चर्चा में दावा किया कि भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 से 10 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचकर निजी क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां वे उल्टी-दस्त के प्रकोप से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे।
हालांकि, प्रशासन ने राहुल गांधी को इंदौर में किसी भी प्रकार के सम्मेलन या सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।










