*प्राकृतिक आपदा के बाद खेतों में पहुंचे पूर्व मंत्री कमल पटेल, ओलावृष्टि पीड़ित किसानों के बने संबल*…… …… *(देखे वीडियो)* ////////// *संकट की घड़ी में किसानों के बीच पहुंचे कमल पटेल, फसलों का किया जमीनी निरीक्षण*…….. ////// *(देखे वीडियो)* //////////// *खेत खलिहान तक पहुंचे किसान नेता कमल पटेल, बोले किसान की क्षति राष्ट्र की क्षति*…. …… *अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों में पहुंचे कमल पटेल, राहत-बीमा का दिलाया भरोसा*…… *(देखे वीडियो)* *फसलों के बीच खड़े कमल पटेल, बोले– भाजपा सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर*……


फसलों का निरीक्षण करने खेतों में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल किसानों को दिया राहत व बीमा का भरोसा
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा।
अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति जानने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। भोपाल से हरदा आगमन के तुरंत बाद उन्होंने प्रभावित गांवों का दौरा किया और खेतों में जाकर फसलों के नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
देखे वीडियो
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि “यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। किसान भाइयों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है।”
उन्होंने ग्राम पंचायत सोनतलाई पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। इस दौरान किसान संतोष पटेल ने बताया कि उन्होंने 8 एकड़ में शिमला मिर्च की फसल लगाई थी, जो पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन 27 जनवरी को हुई ओलावृष्टि में एक-एक शिमला मिर्च पर 20-25 ओले गिरने से फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ओलों के कारण फसल में जगह-जगह छेद हो गए हैं और उत्पादन पूरी तरह समाप्त हो गया है।
पूर्व मंत्री ने बताया कि ओलावृष्टि का असर करणपुरा, लोटिया, हनीफाबाद, कालीसराय, सेंधौर, सोनतलाई, बिछोला एवं अजनास पट्टी सहित लगभग 5-6 किलोमीटर के क्षेत्र में व्यापक रूप से देखा गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने जानकारी दी कि आरपीसी 6(4) के तहत 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने पर प्रति हेक्टेयर 16 हजार रुपये तथा 50 प्रतिशत से कम क्षति होने पर 9 से 9,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि दी जाएगी। हरदा जिले में सर्वे के लिए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक की टीम गठित कर दी गई है, जो मौके पर जाकर पंचनामा तैयार करेगी।
कमल पटेल ने कहा कि बीमा योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान ने फसल बीमा कराया है तो वह 72 घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर 14447 पर सूचना देकर बीमा क्लेम प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान की पीड़ा को समझती है, क्योंकि “किसान की क्षति, राष्ट्र की क्षति है।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वे पूरी ईमानदारी से किया जाएगा, प्रत्येक किसान को राहत एवं बीमा की राशि दिलाई जाएगी ताकि किसान अगली फसल के लिए पुनः तैयार हो सके।




