Uncategorized

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें*……… *जिला पंचायत CEO अंजली जोसेफ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*…..

 

 

 

 

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

जिला पंचायत CEO अंजली जोसेफ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट: यश पांडे

 

हरदा | 30 जनवरी 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जोसेफ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप सौंपे गए लक्ष्यों की प्रगति एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी अथवा उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक प्रगति नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आगामी समीक्षा बैठक में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

बैठक में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग हरदा, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री, बीडीओ, पीसीओ, ब्लॉक समन्वयक सहित जिला पंचायत कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के अंत में जिला पंचायत CEO श्रीमती अंजली जोसेफ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता, गुणवत्ता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!