Uncategorized

*पाहनपाट में परचरी पुराण एवं संत सिंगाजी महाराज की दिव्य मंगल जीवन गाथा का भव्य शुभारंभ*



 

पाहनपाट में परचरी पुराण एवं संत सिंगाजी महाराज की दिव्य मंगल जीवन गाथा का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया/हरदा।
पाहनपाट ग्राम में परचरी पुराण एवं संत सिंगाजी महाराज की दिव्य मंगल जीवन गाथा का भव्य शुभारंभ आज से श्रद्धा और आस्था के साथ हो गया। इस पावन आयोजन में संत श्री भूरूदास जी महाराज (चिकली मंडी, पीथमपुर) ने अपने मुखारविंद से कथा वाचन करते हुए संत बृहमगिरी महाराज की कपूरगढ़ की उत्पत्ति एवं उनकी तपस्या से गंगा जी के प्राकट्य की प्रेरणादायी कथा सुनाई।

कथा में बताया गया कि जिस स्थान पर संत बृहमगिरी महाराज की साधना से गंगा जी प्रकट हुई, वहां आज भी श्रद्धालु दर्शन एवं स्नान हेतु पहुंचते हैं और मान्यता है कि यहां स्नान करने से अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

संत बृहमगिरी महाराज के शिष्य संत मनरंग स्वामी (चारखेड़ा धाम) एवं उनके शिष्य संत सिंगाजी महाराज के जन्मदिवस के पावन अवसर पर विशेष कथा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज नवीन राम मंदिर में भगवान श्रीराम की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा भी संपन्न हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा श्रवण हेतु क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्मलाभ लिया।

 

कार्यक्रम की रूपरेखा

संत सिंगाजी महाराज की कृपा, बाबा परमहंस बुखारदास जी एवं सद्गुरु गुलाबदास जी बाबा के आशीर्वाद से यह भव्य धार्मिक आयोजन रखा गया है।

कलश यात्रा: 22 जनवरी 2026, गुरुवार, प्रातः 8 बजे

कथा पारायण: 22 जनवरी 2026 से प्रतिदिन

समय: दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक

विराम एवं प्रसादी भंडारा: 26 जनवरी 2026, सोमवार

कथास्थल: निज निवास, ग्राम पाहनपाट, तहसील खिरकिया, जिला हरदा
कथा वाचक: संत श्री भूरूदास जी महाराज (चिकली मंडी, पीथमपुर)

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!