*नर्मदा जयंती के अवसर पर हंडिया तट पर भजन संध्या का हुआ आयोजन*….. *(देखे वीडियो)*


*नर्मदा जयंती के अवसर पर हंडिया तट पर भजन संध्या का हुआ आयोजन*
रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो
हरदा 25 जनवरी 2026/ मां नर्मदा के प्राकट्य उत्सव ‘नर्मदा जयंती’ के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी हंडिया के तट पर रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां नर्मदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायकों ने नर्मदाष्टक एवं मां नर्मदा की महिमा का बखान किया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर भक्त देर रात तक झूमते नजर आए।




