*मरीजों से दुर्व्यवहार व अवैध वसूली के आरोपों पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शारदे का संविदा अनुबंध समाप्त*…… *…….. *अपने नैतिक दायित्वों को ईमानदारी से निभाए सभी कर्मचारी: डॉ.एच पी सिंह(मुख्य चिकित्सा अधिकारी)*



रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा | 8 जनवरी 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने जिला चिकित्सालय हरदा में पदस्थ संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शारदे का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. शारदे के विरुद्ध मरीजों से दुर्व्यवहार, प्रसव सेवाओं के लिए अनाधिकृत राशि की मांग तथा कर्तव्यों में लापरवाही संबंधी कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि डॉ. शारदे द्वारा सिजेरियन प्रसव के लिए 8 हजार रुपये तक की अवैध राशि मांगी जा रही थी। मामले की जांच हेतु गठित समिति के निरीक्षण के दौरान अन्य नवजातों के परिजनों ने भी 5 हजार से 8 हजार रुपये तक राशि देने की जानकारी दी।

हरदा जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह ने सभी डॉक्टर्स कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है नैतिक दायित्वों को ईमानदारी ने निभाए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे
जांच में शिकायतें प्रमाणित पाए जाने के पश्चात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा यह कड़ी कार्यवाही की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार एवं मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, और इस प्रकार के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।




