Uncategorized

*मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई*……. *आबकारी विभाग ने 11 प्रकरण किए दर्ज, भारी मात्रा में सामग्री जप्त*

 

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 

 

आबकारी विभाग ने 11 प्रकरण किए दर्ज, भारी मात्रा में सामग्री जप्त

रिपोर्ट: यश पांडे

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा गुरुवार को जिले में मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने हरदा जिले के ग्राम रामपुरा, नयापुरा, उंढाल, चिराखान, साल्याखेड़ी, करनपुरा, लोटिया, जामली दमामी, खेड़ीपुरा एवं टंकी मोहल्ला में दबिश देकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कुल 42 पाव देशी प्लेन शराब, 24 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब तथा 560 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। जप्त सामग्री के आधार पर आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जप्त की गई मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 64,910 रुपये आंका गया है।

जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने संबंधित अमले को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का विक्रय, परिवहन अथवा संग्रहण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!