Uncategorized

*माँ नर्मदा की महिमा गूंजेगी गौमुख मंदिर में, नर्मदा पुराण कथा को लेकर हुई भव्य बैठक*……. *(देखे वीडियो)* *गौमुख मंदिर बनेगा भक्ति का केंद्र, माँ नर्मदा पुराण कथा की तैयारियों हेतु समिति बैठक सम्पन्न*…… *(देखे वीडियो)* *माँ नर्मदा की कृपा से होगा धर्मोत्सव, गौमुख मंदिर में पुराण कथा को लेकर बैठक आयोजित*….. *श्रद्धा, भक्ति और आस्था का महासंगम गौमुख मंदिर में नर्मदा पुराण कथा की तैयारियाँ शुरू*……

प्राचीन गौमुख मंदिर में माँ नर्मदा पुराण कथा को लेकर हुई बैठक, बड़ी संख्या में समिति सदस्य रहे उपस्थित

खिरकिया।
नगर स्थित प्राचीन गौमुख मंदिर परिसर में आगामी संगीतमय माँ नर्मदा पुराण कथा एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौमुख मंदिर समिति के सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

देखें वीडियो 

बैठक में कथावाचक पं. श्री मधुसूदन जी सकल्या ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा एवं हवन में सहभागिता करने का आह्वान किया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगर परिषद अध्यक्ष पति महेंद्र सिंह हनुजा तथा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सुनील नीलसे जी ने माँ नर्मदा पुराण के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से पधारने की अपील की।

बैठक के दौरान कथा आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, प्रचार-प्रसार तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में जानकारी दी गई कि माँ नर्मदा पुराण कथा का शुभारंभ 2 फरवरी 2026 से होगा, जो 8 फरवरी 2026 तक चलेगी। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।

अंत में समिति सदस्यों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!