*खिरकिया में सिंचाई क्रांति: शत-प्रतिशत सिंचित भूमि का सपना साकार, छीपाबड़ में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का ऐतिहासिक स्वागत(देखे वीडियो))*

हरदा जिले में सिंचाई क्रांति: शत-प्रतिशत सिंचित भूमि का सपना साकार, छीपाबड़ में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का ऐतिहासिक स्वागत
रिपोर्ट:यश पांडे

।
हरदा जिले के किसानों के लिए सिंचाई के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। जिले की शत-प्रतिशत कृषि भूमि के सिंचित होने के लक्ष्य के पूर्ण होने पर छीपाबड़ में पूर्व कृषि मंत्री एवं प्रखर किसान नेता कमल पटेल का किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। किसानों ने इस उपलब्धि को हरदा के कृषि इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए पूर्व मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से वर्षा पर निर्भर किसानों को अब स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो गई है। शहीद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना, गंजाल मोरन परियोजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से एक लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा गया है। इससे न केवल फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर भी प्रभावी रोक लगेगी।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा,
> “किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता है। जब तक किसान सशक्त नहीं होगा, तब तक राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता। हरदा जिले के प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाना मेरा संकल्प था, जिसे भाजपा सरकार के सहयोग से पूरा किया गया।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए केवल योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर भी उतारती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा विसन जी मुनीम की बाइट
वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा विसन जी मुनीम ने कहा—
> “हरदा जिले के किसानों के लिए ये सिंचाई योजनाएं किसी वरदान से कम नहीं हैं। वर्षों से जिस पानी की प्रतीक्षा थी, वह आज खेतों तक पहुंच चुका है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जो संकल्प लिया था, उसे दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पूरा किया। पिपल्या तक पहुंच मार्ग का निर्माण किसानों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, इसके लिए हम सभी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण साद की बाइट
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता शिवनारायण साद ने कहा—
> “शहीद ईलाप सिंह परियोजना और गंजाल मोरन योजना के माध्यम से एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि का सिंचित होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के अथक प्रयासों और भाजपा की किसान-हितैषी नीतियों का परिणाम है। भाजपा राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ किसान सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
उन्होंने पुनघाट को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा बावा तक सड़क मार्ग निर्माण की मांग को भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर मांधाता विधायक नारायण पटेल, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिंचाई योजनाओं को लेकर किसानों में उत्साह और सरकार के प्रति विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम ने वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह महेंद्र सिंह खनूजा वरिष्ठ भाजपा नेता विलास पटेल
ओम चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत हेमंत राजपूत संजय यादव विजय सिंह सावनेर प्रमोद राजपूत नरेंद्र राजपूत बबलू पंवार प्रताप राजपूत
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे




