मध्य प्रदेश

*खिरकिया में पेयजल शुद्धता को लेकर प्रशासन सख्त* *छिपावड़ स्थित फिल्टर प्लांट पर केलिफायर की सफाई*….. *SDM शिवांगी बघेल ने किया निरीक्षण*

खिरकिया में पेयजल शुद्धता को लेकर प्रशासन सख्त

छिपावड़ स्थित फिल्टर प्लांट पर केलिफायर की सफाई, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया (हरदा)।
नगर में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार बुधवार को छिपावड़ स्थित फिल्टर प्लांट पर केलिफायर की सफाई का कार्य किया गया। यह कार्य पेयजल शुद्धता को दृष्टिगत रखते हुए किया गया।

फिल्टर प्लांट पर चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण माननीय अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवांगी बघेल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद सुरेन्द्र आठनरे एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति निरंतर बनी रहे।

नगर परिषद द्वारा किए गए इस प्रयास से पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!