*खिरकिया में काबरा परिवार की वरिष्ठ सदस्य माताजी स्व. निर्मला देवी काबरा को श्रद्धांजलि, उठावना संस्कार संपन्न* ……… *स्व. निर्मला देवी काबरा का उठावना एवं शोक सभा में समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*….. ….. *माहेश्वरी भवन में स्व. निर्मला देवी काबरा की शोक सभा, श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे गणमान्यजन*


खिरकिया में आज आयोजित हुई शोक बैठक एवं उठावना संस्कार
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। हरदा जिले एवं नगर के प्रतिष्ठित काबरा परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती निर्मला देवी काबरा के निधन के पश्चात आज उनका उठावना एवं शोक बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम बुधवार को दोपहर 2 बजे माहेश्वरी भवन खिरकिया में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती निर्मला देवी काबरा का निधन 19 जनवरी 2026 को हो गया था। वे बैकुंठवासी श्री राधेश्याम जी काबरा की धर्मपत्नी कमलनयन रंगनाथ लक्ष्मीनिवास काबरा की माताजी एवं कविराज रामानुज वेंकटेश केशव की दादीजी थीं।
शोक बैठक में नगर के समाजसेवी, व्यापारी धर्मप्रेमी नागरिकों सहित बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा काबरा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमन नारायण भगवान का पाठ हुआ ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोकाकुल : काबरा परिवार, खिरकिया




