*खिरकिया को मिली स्वास्थ्य की सौगात, शुरू हुआ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र*….. *अब महंगी दवाइयों से राहत: खिरकिया में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र*…. *(देखे वीडियो)* ……. *खिरकिया वासियों के लिए खुशखबरी, सस्ती दवाइयों का केंद्र शुरू* ….. *जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह ने खिरकिया को दी बड़ी सौगात* …….. *इलाज होगा सस्ता: खिरकिया में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ*…. *गरीब और मध्यम वर्ग को राहत, खिरकिया में जन औषधि केंद्र शुरू*…….. *(देखे वीडियो)*


खिरकिया को मिली बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
जीवन रक्षक दवाइयों पर 50 प्रतिशत से अधिक की छूट

रिपोर्ट: यश पांडे
देखें वीडियो
खिरकिया।
जिले के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह के प्रयासों से खिरकिया नगर को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सौगात मिली है। इस केंद्र के माध्यम से आम जनता को जीवन रक्षक एवं आवश्यक दवाइयां 50 प्रतिशत से अधिक की छूट पर उपलब्ध होंगी।
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे इलाज का खर्च कम हो सके। खिरकिया में इस केंद्र के खुलने से गरीब, मध्यम वर्ग एवं जरूरतमंद मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि जनता की आवश्यकता को देखते हुए इस विषय को लगातार प्रमुखता से उठाया गया था। हमारे न्यूज वेबसाइट के माध्यम से इस समस्या को उजागर किया गया तथा जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया गया। प्रशासन द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय लिया गया, जो अब धरातल पर साकार हुआ है।
नगरवासियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
खिरकिया स्टेट बैंक के सामने पोस्ट ऑफिस वाली गली में इस स्टोर का शुभारंभ हुआ है
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की प्रमुख विशेषताएं
आम ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध
जीवन रक्षक, सामान्य एवं पुरानी बीमारियों की दवाइयां एक ही केंद्र पर
दवाइयों की गुणवत्ता भारत सरकार द्वारा प्रमाणित
हृदय रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कैंसर, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक सहित हजारों दवाइयां व सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध
गरीब, मध्यम वर्ग, बुजुर्ग एवं दीर्घकालिक उपचार कराने वाले मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी
पारदर्शी दर सूची एवं निर्धारित मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध
खिरकिया में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ नगर के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे आमजन को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।




