Uncategorized

*खंडवा भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने ग्राम सांगवा पहुंचकर स्व. सीता बाई पटेल को दी श्रद्धांजलि*

भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने ग्राम सांगवा पहुंचकर स्व. सीता बाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट:यश पांडे

खंडवा।
खंडवा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर ग्राम सांगवा पहुंचे, जहां उन्होंने राजपूत परिषद के संभाग अध्यक्ष श्री बद्री पटेल की माताजी स्वर्गीय सीता बाई पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राजपाल सिंह तोमर ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. सीता बाई पटेल का जीवन सादगी, संस्कार और सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा, उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ किल्लौद मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह भी उपस्थित थे उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त की

इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने सांगवा स्थित प्राचीन जागेश्वर मंदिर में दर्शन किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!