Uncategorized

*दुबई अबूधाबी श्री साधुमार्गी जैन संघ की कार्यकारिणी का मनोनयन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंचल सांखला के सान्निध्य में संपन्न हुआ समता शाखा आयोजन*….. *(देखे वीडियो)*

श्री साधुमार्गी जैन संघ “दुबई–अबूधाबी”
की कार्यकारिणी का मनोनयन श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष चंचल सांखला दुर्ग एवं टीम द्वारा किया गया साथ ही प्रवास कर बताई संघ की प्रवृत्तियों एवं गतिविधियो से अवगत कराया।

रिपोर्ट:यश पांडे


देखे वीडियो

खिरकिया :- दुबई–अबूधाबी के तत्वावधान में आयोजित समता शाखा का कार्यक्रम श्री लोकेश तांतेड के निवास पर अत्यंत श्रद्धा,सौहार्द एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
यह दुबई–अबूधाबी संघ के लिए विशेष गौरव एवं हर्ष का विषय रहा कि इस समता शाखा में
चंचल सांखला राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समित्ति ),
छत्तीसगढ़ साधुमार्गी जैन संघ से उत्साही, ऊर्जावान,युवा रत्न प्रकाश सांखला,पूरण चंद सांखला, हर्षा सांखला
तथा लोहावट (राजस्थान) से सुरेश चोपड़ा एवं सुशीला चोपड़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित साधुमार्गी परिवारों का स्नेहिल एवं प्रेरणादायी आगमन हुआ।

सामूहिक समता शाखा के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंचल सांखला का संघ परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक शानदार स्वागत, बहुमान एवं अभिनंदन किया गया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में आपने साधुमार्गी संघ द्वारा देश-विदेश में संचालित धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए संगठन की भावी दिशा पर भी प्रकाश डाला।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान से पधारे सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका औपचारिक परिचय एवं सम्मान भी किया गया, जिससे सभा का वातावरण और अधिक गरिमामय बन गया।
इस अवसर पर नरेंद्र गांधी
अध्यक्ष – (अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ)
को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया, जिनका संपूर्ण संघ परिवार द्वारा ससम्मान अभिवादन किया गया।
निश्चय ही यह समता शाखा दुबई–अबूधाबी संघ के लिए संघ-एकता, गुरु-भक्ति और साधुमार्गी संस्कारों को सुदृढ़ करने वाला एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ गुरु राम की असीम कृपा दुबई–अबूधाबी संघ पर इसी प्रकार सतत बनी रहे यही मंगल कामना करते है।
इस अवसर पर श्री साधुमार्गी जैन संघ दुबई–अबूधाबी
कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया
अध्यक्ष – सौरभ नागोरी
मंत्री – चिराग बोरदिया
कोषाध्यक्ष – विकास जैन
साधुमार्गी महिला मंडल अध्यक्ष – श्रीमती नीरू गेलड़ा
मंत्री – स्वाति बाफना एवं गरिमा नाहर
यह जानकारी श्री साधुमार्गी जैन संघ के कार्यसमिति सदस्य आशीष समदड़िया खिरकिया ने प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!