*जनहित से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार को लगातार घेरेगी कांग्रेस: रचना जैन*……..*(देखे वीडियो)*…… *प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं कांग्रेस की जिला प्रभारी रचना जैन इंदौर में दूषित पेयजल से बच्चों की मौत की घटना पर भड़कीं*……….. *हरदा नगर पालिका का कांग्रेस ने घेराव किया था*…….. *जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की भूमिका की सराहना भी की। साथ ही कांग्रेस का लक्ष्य क्या होगा, यह भी बताया*


रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
हरदा।
प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला प्रभारी श्रीमती रचना जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर भाजपा सरकार को लगातार घेरेगी और आम जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। हरदा नगर में दूषित पेयजल के कारण बच्चों की मौत की घटना को उन्होंने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया।
श्रीमती रचना जैन ने कहा कि स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा सरकार की उदासीनता के कारण मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस गंभीर मुद्दे को लेकर हरदा नगर पालिका कांग्रेस द्वारा किए गए घेराव को उन्होंने पूरी तरह जायज़ बताते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सराहना की।
हम आपको बता दे श्रीमती रचना जैन शुजालपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी है और कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुकी है हरदा जिले में उन्हें कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने प्रभारी का दायित्व दिया है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि जनता को उनका हक दिलाना है। पार्टी हर गांव, हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को सामने लाएगी और समाधान के लिए संघर्ष करेगी। दूषित पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
श्रीमती जैन ने स्पष्ट किया कि जब तक आम जनता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।




