*जनहित के लिए सक्रिय गंगा बिसन मुनीमजी छीपाबड़ की समस्याओं को लेकर पहुंचे नगर परिषद*……. ……… *मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की मांग: गंगा बिसन मुनीम ने उठाई आमजन की आवाज*……… …….. *जनसेवा में फिर सक्रिय दिखे गंगा बिसन मुनीम, छीपाबड़ क्षेत्र के लिए की त्वरित कार्यवाही की मांग*…..





पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गंगा बिसन मुनीम ने सीएमओ को जनहित की समस्याओं से कराया अवगत
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री गंगा बिसन मुनीम ने आज खिरकिया नगर परिषद पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री महेंद्र शर्मा से नगर के छीपाबड़ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की।
श्री मुनीम ने छीपाबड़ स्थित मुक्तिधाम तक पक्की सड़क निर्माण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जब तक पक्की सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक मार्ग में मुरूम व बजरी डालकर शीघ्र सुधार कार्य किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देने की बात भी कही।
इस अवसर पर सीएमओ श्री महेंद्र शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही कर कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।










