मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेश पर खिरकिया में जल प्रदाय व्यवस्था का सघन निरीक्षण*…. *खिरकिया सीएमओ महेंद्र शर्मा ने नापा अमले के साथ किया पानी की टंकी ओर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण*

*कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेश पर खिरकिया में जल प्रदाय व्यवस्था का सघन निरीक्षण*….

*खिरकिया सीएमओ महेंद्र शर्मा ने नापा अमले के साथ किया पानी की टंकी ओर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण*

रिपोर्ट:,यश पांडे

हरदा जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी सीएमओ को पेय जल की शुद्धता को लेकर जारी किए थे आदेश

 

खिरकिया।
हरदा जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खिरकिया के निर्देशन में शनिवार प्रातः 09:00 बजे नगर परिषद खिरकिया अंतर्गत नगरीय सीमा क्षेत्र में जल प्रदाय व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर के प्रमुख जल स्रोतों, पानी की टंकियों एवं फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा, उपयंत्री सिद्धार्थ सोनी, उपयंत्री विष्णु प्रसाद यादव, जल प्रदाय मुकद्दम सुरेश सोलंकी, लाइनमैन गौरी शंकर मालाकार सहित नगर परिषद के समस्त संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम द्वारा जल शुद्धिकरण प्रक्रिया, पाइपलाइन नेटवर्क, टंकी की स्वच्छता तथा जल आपूर्ति की नियमितता का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार नगर में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल प्रदाय से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण उपरांत नगर परिषद खिरकिया के जल प्रदाय प्रभारी एवं उपयंत्री सिद्धार्थ सोनी द्वारा नगर के समस्त जल प्रदाय लाइनमैन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान किया जाए। साथ ही यदि कहीं भी लीकेज लाइन या तकनीकी समस्या पाई जाती है तो बिना विलंब मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि पेयजल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। नगरवासियों से अपील की गई कि यदि जल प्रदाय से संबंधित कोई समस्या हो तो तुरंत नगर परिषद को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!