*इंपीरियल पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वाँ गणतंत्र दिवस*…….. …….. *नन्हे-मुन्नों की देशभक्ति ने मोहा मन, इंपीरियल पब्लिक स्कूल में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह*….. *देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इंपीरियल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस उत्सव*….. *ध्वजारोहण से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, इंपीरियल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की भव्य झलक*….. *नन्हे कदमों में राष्ट्रप्रेम का जज़्बा, इंपीरियल पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस*


इंपीरियल पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया
रिपोर्ट:यश पांडे


इंपीरियल पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के. के. महाजन जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे विद्यालय के प्राचार्य श्री नितिन जाधव एवं खिड़कियां राजपूत शिक्षण एवं सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में संपन्न कराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना एवं भक्ति गीतों का सुमधुर गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मनमोह लिया। बच्चों की मासूम अदाओं और जोशपूर्ण प्रस्तुतियों की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण दरबार, श्री प्रमोद सिंह, श्री मूरत सिंह, राजपूत समाज समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद पटेल, राजपूत समिति अध्यक्ष श्री शंकर सिंह पटेल, श्री भागवत सिंह, श्री विपत सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, श्री गणेश सिंह सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।




