*हिंदू सम्मेलन में कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह की मौजूदगी पर बवाल, पार्टी ने बताया विचारधारा के खिलाफ*…… *RSS से जुड़े कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह की एंट्री, पार्टी में मचा सियासी तूफान* ……………. *कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने कहा विधायक के आचरण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल दुखा है*……. ……. *(देखे वीडियो)* *हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस विधायक, खुद की पार्टी ने जताई कड़ी नाराजगी*…..


हिंदू सम्मेलन में कांग्रेस विधायक की भागीदारी पर उठा सियासी तूफान, पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति
रिपोर्ट;यश पांडे
हरदा जिले की रहटगांव तहसील में 17 जनवरी को आयोजित हिंदू सम्मेलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस सम्मेलन में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह की मौजूदगी पर स्वयं कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है
देखे वीडियो
कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव
विधायक अभिजीत शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आदित्य गर्गाव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभिजीत शाह को जनता ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित किया है, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े कार्यक्रम में उनकी भागीदारी पार्टी की घोषित विचारधारा के खिलाफ है।
आदित्य गर्गाव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में शामिल होना विधायक की कांग्रेस के प्रति निष्ठा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से ले रही है और इसे अनुशासनहीनता के रूप में देखा जा रहा है।

शीर्ष नेतृत्व से शिकायत, कार्रवाई की मांग
कांग्रेस जिला प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने बताया कि वे इस मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को औपचारिक शिकायत भेजेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने वीडियो जारी कर कहा इस घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दुख हुआ है




