*हार में भी जीत के हीरो बने कोहली, शतकीय संघर्ष ने जीता देश का दिल*….. *41 रन की हार, लेकिन कोहली के जज़्बे ने लूट ली महफ़िल*…. *(देखे वीडियो)* *विराट कोहली ने मैदान के चारों ओर लगाए शॉर्ट* …. *(देखे वीडियो)* ////// *नतीजा हार का, कहानी कोहली के संघर्ष और टीम इंडिया के साहस की*….. /////// *बड़ा लक्ष्य, बड़ा संघर्ष: कोहली की शतकीय पारी ने जीता हर भारतीय का दिल*….. //////////// …….////////// *कोहली ने इंदौर में शतक के बाद तोड़ा सहवाग और पोंटिंग का रिकॉर्ड*






इंदौर में विराट कोहली का शतक भी नहीं दिला सका जीत, न्यूजीलैंड ने 41 रन से हराकर 2-1 से जीती वनडे सीरीज
रिपोर्ट:यश पांडे
इंदौर।
इंदौर में खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने जिस जुझारूपन का परिचय दिया, उसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

विराट कोहली की शतकीय पारी ने जीता दिल
देखे वीडियो
भारत की ओर से विराट कोहली ने 124 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने भी 52-52 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। शुरुआती ओपनर बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के कारण पूरा दबाव मध्यक्रम पर आ गया, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को हार के रूप में भुगतना पड़ा।
न्यूजीलैंड की ओर से जैक फॉक्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जेडन लेनक्स को 2 विकेट मिले। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

विराट कोहली के इस शतक के साथ उन्होंने पोंटिंग और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि सचिन तेंदुलकर की 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से वह अब और करीब पहुंच गए हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं हेनरी निकोल्स खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इसके बाद डेरिल मिचेल ने 137 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की शानदार शतकीय पारियां खेलते हुए न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
भारत की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।









