…..*ग्राम कुडावा में इंसानियत की जीत: कुएं में गिरे हिरण को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया*…. *(देखे वीडियो)*…. ….*ग्राम कुडावा के युवाओं की सूझबूझ, कुएं में गिरे हिरण को मिला जीवनदान*…. ,।।।। …..*(देखे वीडियो)* ,…..*कुएं में गिरा हिरण, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की तत्परता से बची जान* ….. ….*कुडावा में मानवता की मिसाल: ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ा*….. *रिपोर्ट:यश पांडे* …..*एकजुटता का असर: कुडावा में रेस्क्यू कर हिरण को दिया नया जीवन*……..





कुडावा में कुएं में गिरे हिरण को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
रिपोर्ट:यश पांडे
कुडावा।
आज ग्राम कुडावा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हिरण के कुएं में गिरने की सूचना मिली। मामले की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह राजपूत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सरपंच दीपक सिंह राजपूत, श्रवण राजपूत, राकेश पटेल एवं चितेंश राजपूत के साथ ग्राम के युवाओं को लेकर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
देखे वीडियो
ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी ही सूझ-बूझ और सावधानी के साथ हिरण को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान ग्राम कुडावा के युवा साथी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
ग्रामीणों ने इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते की गई पहल से एक बेजुबान की जान बच सकी।










