मध्य प्रदेश

*एक मंच पर विकास, सौहार्द और सम्मान :खिरकिया में नववर्ष मिलन समारोह के साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गंगा बिशन मुनीमजी का जन्मदिवस मनाया*……… *(देखे वीडियो)* …….*सभी हो रहे निर्माण विकास कार्यों का श्रेय पूर्व मंत्री कमल पटेल का है कमल पटेल के नेतृत्व में सब संभव हुआ है जनता के दिलों में खिले कमल हमारा लक्ष्य : महेंद्र सिंह खनूजा*…… *(देखे वीडियो)*

 

खिरकिया में नववर्ष मिलन समारोह बना एकता और विकास का संदेश

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गंगा बिशन मुनीमजी का 86वां जन्मदिन गरिमामय वातावरण में संपन्न

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया।
नववर्ष के शुभ अवसर पर खिरकिया नगर में वार्ड क्रमांक 8 में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह सामाजिक समरसता, सौहार्द और विकास के संकल्प का प्रतीक बना। इसी अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी गंगा बिशन मुनीमजी का 86वां जन्मदिन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु की कामना की।

देखे वीडियो

वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ने कहा
खिरकिया नगर में सड़क, पेयजल, विद्युत और अधोसंरचना से जुड़े जो विकास कार्य निरंतर हो रहे हैं, वे सभी पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। उन्होंने हमेशा नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता पूनमचंद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा
नववर्ष मिलन जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गंगा बिशन मुनीमजी जैसे अनुभवी मार्गदर्शक नगर के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष यादव ने कहा
गंगा बिशन मुनीमजी का जीवन समाजसेवा और नगर विकास को समर्पित रहा है। उनका अनुभव आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शन करता है।

नगर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल दरबार ने कहा

नगर विकास के कार्यों में सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। पूर्व मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से खिरकिया विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

राजपूत परिषद के उपाध्यक्ष रेवाशंकर राजपूत ने कहा
समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है। गंगा बिशन मुनीमजी ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश मेहता ने कहा
नगर की सकारात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना मीडिया का दायित्व है, और खिरकिया आज विकास की दृष्टि से एक सकारात्मक उदाहरण बन रहा है।

रेवाशंकर राजपूत एवं व्यापारी राजू सचदेवा ने भी गंगा बिशन मुनीमजी को 86 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नववर्ष के अवसर पर नगर की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

खिरकिया टी आई संतोष चौहान भी नववर्ष मिलन समारोह में आए थे

आदिवासी महिला पार्षद फूल बाई

उईके भी सुप्रीत थी

कार्यक्रम ने वार्ड नंबर 8 के गणमान्य नागरिकों सभी बड़ी संख्या ने भाजपा नेता सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पार्षदगण उपस्थित थे

वरिष्ठ समाज सेवी विजय सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता राजदीप शर्मा जुगनू खनूजा सिविल कॉन्ट्रेक्टर भोला शंकर कौशल नर्मदेश मिश्रा सोनू तिवारी सिमरन सचदेवा किन्शु खनूजा छोटू भंडारी बबली पंवार प्रदीप ठाकुर नूर उल हक कुरैशी हरिओम बांके सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!