Uncategorized

*चन्दनबाला श्राविका मंडल ने गौरी गौशाला में की गौसेवा गौमाता को कराया गौ-ग्रास*…… *(देखे वीडियो)* *गौसेवा की मिसाल: चन्दनबाला श्राविका मंडल पहुंचा गौरी गौशाला* ….. *श्राविका मंडल की अनुकरणीय पहल, गौरी गौशाला में किया गौ-ग्रास वितरण*

चन्दनबाला श्राविका मंडल ने गौरी गौशाला पहुंचकर की सेवा, गौमाता को कराया गौ-ग्रास

रिपोर्ट: यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया।
चन्दनबाला श्राविका संगठन, खिरकिया की सदस्यों ने गौरी गौशाला पहुंचकर सेवा कार्य किया तथा गौमाता को अपने हाथों से गुड़, खली, भूसा सहित पौष्टिक गौ-ग्रास खिलाया। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने गौशाला में रह रही गायों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

संगठन की सदस्यों ने बताया कि बदलते समय में गौमाता की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अनुपयोगी समझकर कई लोग गायों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ जाता है। ऐसे समय में श्री गौरी गौशाला द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है। इसी भावना के साथ संगठन की महिलाएं गौशाला पहुंचीं और गौसेवा कर गौशाला प्रबंधन के प्रति आभार एवं अनुमोदना व्यक्त की।

इस अवसर पर संगठन की ओर से गौशाला को खली के बोरे, चापड़ बोरे, गुड़, सब्जियां एवं नमक सहित अन्य उपयोगी सामग्री भी भेंट की गई।

सेवा कार्यक्रम में श्रीमती विजया रांका, संपत सांड, संगीता भंडारी, वर्षा रांका, सरोज बनवट, बरखा मुनोत, शालू भंडारी, मंजू रांका, पूर्वी श्रीश्रीमाल एवं रश्मि श्रीश्रीमाल उपस्थित रहीं। साथ ही गौशाला में नियमित रूप से सेवा देने वाली श्रीमती रानु बनवट एवं प्रियल बनवट की भी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!